लॉकडाउन-2 में आगे आए नवयुवको की टोली, जरूतमंद लोगो को वितरण किया खाद्य सामग्री
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढवा ब्लाक के समीप पटनी सेंट्रल बैंक के सामने नवयुवको की टोली के द्वारा शनिवार को जरुरत मंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।नवयुवक के समस्त कार्यकर्ता व आयोजक के नेतृत्व कर रहे राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि हमलोग पांच युवाओं ने आपसी सहयोग से यह बीड़ा उठाया है। कुल 125 जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री दी गई।
वही दीपक कुमार मेडिकल ने कहा कि यह कार्यक्रम शुक्रवार से राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम चल रही हैं।जब तक सामग्री उपस्थित रहेगा तब तक वितरण का कार्य चलेगा।
मौके पर सुमित श्रीवास्तव, सच्चिदानंद कुमार आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0