विद्युत विभाग ने कर्मियों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉक डाउन से उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घोड़ासहन के अंतर्गत कार्यरत करीब दर्जनों मानव बलों एवम अन्य कर्मियों के बीच गुरुवार की संध्या राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखा गया।
बतादें कि प्रमंडल अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के बीच पूर्व में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है। वहीं राहत सामग्री में चावल, दाल, नमक, चना, सोयाबीन के साथ -साथ सरसो तेल व मसाले भी दिया गया। इससे प्रत्येक परिवारों के लिए करीब 15 दिनों के राशन का प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है। इस बाबत घोड़ासहन अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता मधुकर वनमाली ने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत जितने भी कर्मी कार्यरत हैं।
उनके परिजनों को खाने संबंधी किसी तरह की समस्या नहीं हो इसको ध्यान में रखकर विभाग द्वारा उक्त राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान घोड़ासहन सबडिविजन में 60 पैकेटों का वितरण हुआ। मौके पर कनीय विधुत अभियंता अविनाश कुमार, रजनीश कुमार,बचु मियां, प्रमोद तिवारी,रंजय कुमार,सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)