ढाका के वार्ड 9 के राशन उपभोक्ता परेशान
नरेंद्र झा, मोतिहारी।
लॉक डाउन में परेशान गरीबों की परेशानी कम नही हो रही है। देशबंदी में सारा काम काज बंद है। दिहाड़ी मजदूर को सरकारी राशन का ही भरोसा था, वह भी पदाधिकारी की उदासीनता के कारण नही मिल रहा है। सैकड़ों गरीब अब भी राशन कार्ड से वंचित है।
इधर मोतिहारी के ढाका प्रखंड के ढाका स्थित वार्ड नंबर 9 के सैकड़ों राशनकार्डधारी एसडीएम सिकरहना की मनमानी से परेशान हैं। इन लोगों को अपने वार्ड से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर दूसरे पीडीएस दुकान से टैग कर दिया गया है जबकि बगल में ही दुकान है। लॉक डाउन में कहीं आने जाने की परेशानी है उसमें वृद्ध लोगों को खासे परेशानी है।
एसडीएम सिकरहना को बार बार आवेदन देकर गुहार लगाई गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जदयू अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय उपाध्यक्ष नेक मोहम्मद ने कहा है कि अगर शीध्र सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इस संबंध में बीडीओ ढाका ने बताया कि आवेदन मिला है नियम संवत् कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0