फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में घोड़ासहन का युवक हुआ गिरफ्तार

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में ।

अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाली डाली थी पोस्ट।

घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया, मामले की जानकारी देते घोड़ासहन थानाअध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटका बकुलिया गांव निवासी शिवम कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

 जिसको लेकर वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बाद मामले की जांच की गई जांच के क्रम में उक्त युवक पर लगे आरोप सत्य पाया गया, तत्पश्चात युवक को इसके घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल साइट पर अमर्यादित पोस्ट डालने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है शोशल साइट पर किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User