रामगढ़वा व पखनहियां पंचायत के मुखिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


रामगढ़वा  प्रखंड क्षेत्र के पखनहिया एवं रामगढवा  पंचायत के मुखिया ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत पखनहिया पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार एवं रामगढवा मुखिया चंद्रिका साह ने पंचायत के विभिन्न गांवों में नाली का सफाई करवाया।
वही दोनों मुखियों ने बताया कि विश्व व्यापी कोरोना संक्रमित बिमारियों से बचाव के लिए नाला का सफाई करवाया जा रहा है।जिससे,बीमारी से बचाव किया जा सके।उन्होंने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मजदूरों को मास्क देकर सोसल डिस्टेंसिंग के हिसाब से काम करने की बात कही।
वही मौके पर उप मुखिया प्रेम पटेल,कृष्णा कुमार, वार्ड सदस्य विनोद कुमार गुप्ता, नीरज ओझा, वार्ड सदस्य शिवलाल साह, सोनालाल साह, राजू साह, सोनू श्रीवास्तव ,लालबाबू ठाकुर, पटेल, प्रमोद पटेल सोनू गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User