पटना के व्यवसायी सन्नी गुप्ता के अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, कानू समाज ने शोक की लहर

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  4

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


सन्नी गुप्ता की हत्यारे मो० चांद को पुलिस करें गिरफ्तार के साथ आजीवन कारावस सजा हो नही तो लॉकडाउन के बाद पटना में होगा समाज का आक्रोश मार्च- अध्यक्ष पति रमेश गुप्ता 


विगत चार दिनों पहले पटना के व्यवसायी सन्नी गुप्ता की निर्मम हत्या की गई है जिससे पूर्वी चंपारण के सभी कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच के समस्त समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ उठी। इस दुःख के घड़ी में बिहार के सभी स्वजातिय भाई पीड़ित परिवार के साथ है अन्याय किया। वही मृतक के पिता  गोपाल गुप्ता को भी जान से मारने की धमकी दिया।

जिसमें उन्होंने अपने निवास भी पटना के  खौफनाक गुंडा का राज भय देखते हुएं मृतक पिता ने अपना घर बिक्री का पोस्टर लगा दिया और राजधानी ऐसे जगह पर हमारे स्वजातीय भाई सुरक्षित नहीं है।
वही हत्यारा आर्म्स सप्लायर गुंडा मोहम्मद चांद को पुलिस  गिरफ्तार करती है तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा दिलाया जायें। वही कानू हलवाई समाज के सभी लोग माननीय मुख्यमंत्री जी मांग की कि जल्द-जल्द हत्यारे आरोपी को कठघरे में आजीवन कारावास की सजा हो और सन्नी गुप्ता के पत्नी को सरकारी नौकरी एवं 50  लाख रूपया सहायता राशि दी जाए।

जिससे समाज में दुसरा अपराधी ऐसा घटना का अंजाम नहीं दे सके।मिली खबर की जानकारी न्यूज व फेसबुक से मिलने पर कानू समाज में दुखदर्दीय शोक की लहर दौड़ उठी।उक्त बातों की जानकारी कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता ने शनिवार को दी।
वही जिला नगर परिषद अध्यक्ष पति रमेश गुप्ता उफं भोला जी ने बताया कि सन्नी गुप्ता के हत्यारे मो० चांद को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आजीवन कारावास की सजा हो।साथ ही पटना में अवस्थित समाज की सुरक्षा दिया जाये।इस प्रक्रिया नहीं होने पर लॉकडाउन के बाद मुहतोड़ जबाब पटना में आक्रोश मार्च निकाला जायेगा।


उन्होंने मृतक पर मौन धारण कर कहा कि भगवान उनकी आत्मा की शांति दे।जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार हो।
मौके पर पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी,कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच अध्यक्ष सह मुखिया अवधेश कुमार, पश्चिम चम्पारण से अध्यक्ष संतोष गुप्ता, चिरैया प्रखंड मुखिया अध्यक्ष पति राकेश कुमार, जिला पार्षद इंद्रासन कुमार, पूर्व जिला पार्षद पति अनिल कुमार, जनशक्ति पार्टी के नेता कृष्णा प्रसाद, पत्रकार अनिल कुमार, मुकेश कुमार, मीठु गुप्ता,शम्भू शरण प्रसाद, इत्यादि समाज के लोगों ने मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0