पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस विभाग को सौंपी नई ताकत, 618 वाहनों का किया लोकार्पण

चम्पारण टुडे / पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित अपने आवासीय परिसर से राज्य पुलिस के बेड़े में नई ऊर्जा भरते हुए 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने........

Jun 19, 2025 - 15:20
0 8
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस विभाग को सौंपी नई ताकत, 618 वाहनों का किया लोकार्पण

चम्पारण टुडे / पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित अपने आवासीय परिसर से राज्य पुलिस के बेड़े में नई ऊर्जा भरते हुए 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया।

वाहनों का निरीक्षण कर जाना तकनीकी पक्ष :-
लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने सभी वाहनों का समीक्षा कर उनका निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से तकनीकी और संचालन से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कीं। उन्होंने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि ये वाहन पुलिस के कामकाज में किस तरह से प्रभावी सहयोग करेंगे।

पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की कार्यक्षमता, गतिशीलता और दक्षता में वृद्धि होगी। इससे कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की दिशा में बड़ी मदद मिलेगी।

आधुनिक सुरक्षा और निगरानी के लिए प्रतिबद्धता :-
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इन वाहनों के जरिये अब दूर-दराज के क्षेत्रों में त्वरित गश्ती और निगरानी संभव होगी।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User