शिवहर: तरियानी चौक पर अवैध दवा दुकान सील, एडीसी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे / शिवहर।  शिवहर जिले के तरियानी चौक पर अवैध रूप से संचालित एक दवा दुकान को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर सील कर दिया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर एडीसी सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर महेश ......

Jun 19, 2025 - 15:33
0 12
शिवहर: तरियानी चौक पर अवैध दवा दुकान सील, एडीसी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे / शिवहर। 
शिवहर जिले के तरियानी चौक पर अवैध रूप से संचालित एक दवा दुकान को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर सील कर दिया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर एडीसी सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर महेश कुमार व राहुल कुमार की संयुक्त टीम द्वारा की गई।  

छापेमारी के दौरान दुकान से कई तरह की संदिग्ध दवाइयाँ जब्त की गईं, जिनकी वैधता की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस और नियमों के विपरीत तरीके से दवा का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बंद मिली दूसरी दुकान, लंबे समय से मिल रही थी शिकायत -
छापेमारी के दौरान पास की एक और दवा दुकान बंद अवस्था में मिली, जो संदेह के घेरे में है। अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों को लेकर लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके आधार पर जांच टीम का गठन किया गया था।

टीम में शामिल अधिकारी -
इस अभियान में ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार, महेश कुमार, तथा दंडाधिकारी शामिल थे। टीम ने गुरुवार को तरियानी चौक पहुंचकर छानबीन की और संबंधित दस्तावेजों के अभाव में दुकान को सील कर दिया। 

जारी रहेगा जांच अभियान -
एडीसी सच्चिदानंद विक्रांत ने बताया कि यह छापेमारी जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो भी दवा कारोबार नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चम्पारण टुडे : जनता की नजर, जनहित की खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User