रामगढ़वा : लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के दलित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के सहयोग से सोमवार को दलित बस्ती के दलित परिवारों के भूखें परिवारों के बीच राशन उपलब्ध कराया गया ।तत्पश्चात दलित परिवारों का खाना बनना शुरू हुआ ।इसकी जानकारी रक्सौल क्षेत्र संख्या एक के जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने दी ।
वही खबर की जानकारी रक्सौल क्षेत्र संख्या-1से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने सोमवार को बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि पंचायत लक्षमीपुर लछुमनवा अन्तर्गत लक्षमीपुर ग्राम दलित बस्ती में कई परिवार राशन बीना भूखें सो जा रहे हैं ।जिसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल अमित कुमार को दी गई।इस बात को सुनने के तुरंत बाद एसडीओ के द्वारा 25 परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई ।जिस राहत सामग्री को मेरे द्वारा सोशल डीस्टेन्सींग का पालन करते हुए वितरण किया गया ।तत्पश्चात दलित परिवारों के संध्या के समय खाना बना।
मौके पर जगरुप राम,दिनेश राम, राम अवतार राम,रामरती देवी, उर्मिला राम,रामप्रवेश राम, किशोरी राम,खनकी देवी ,चम्पा देवी व दुलारी देवी सहित परिवार के लोग मौजुद थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0