पेट की आग ने किया जान जोखिम में डालने पर मजबुर

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

बनकटवा पूर्वी चंपारण। 

मधुबनी जिला से चार मजदूर पैदल चल कर जितना थाना क्षेत्र के झंझारा तक पहुंचे है। चारो मजदूर ने अपना घर पश्चिमी चंपारण के जोगापट्टी थाना के सिहोरवा गांव  बताया है। बात चीत में मजदूरो ने बताया कि रोजी रोटी के तलाश में मधुबनी जिला में ईट भट्ठे की फैक्ट्री  में मजदूरी करते है ।

लॉक डाउन के वजह से काम बंद हो गया अब पेट पालना भी मुश्किल हो गया था मालिक भी मदद करने से अपना हाथ खड़ा कर लिया  सरकार के तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल रही थी अतः जान पर खेलकर पैदल ही घर केलिए निकलना पड़ा ।

झांझारा के ग्रामीण ने सोशल दूरी के साथ सभी को भोजन कराया  और बाजार समिति के सेड में विश्राम करने के लिए बताया। 

राजीव रंजन की रिपोर्ट

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User