लॉक डाउन में भुखमरी के कगार पर रासन कार्ड उपभोक्ता

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।

सीतामढ़ी जिला अनर्गत बेलसंड प्रखण्ड के डुमरा नुनौरा पंचायत के डीलर रामदुलार सिंह द्वारा इस भुखमरी के दिन में भी रासन का कालाबाज़ारी किया जा रहा है । खाद्यान उपभोक्ता जब उनके यहां राशन लाने गए तो डीलर द्वारा धमकी दिया जाता है कि जहां जिसको आवेदन देना है दीजिये।

तब जाकर सैकड़ो लाभुक प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर स्तिथि से अवगत कराएं।  आवेदन देने के बाद प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा भी स्पस्टीकरण मांगा गया है। फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है । ग्रामीणों में भुखमरी की स्तिथि आ गयी है।

पंचायत के  मुखिया अरुण साहनी  द्वारा  पत्र भेज कर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को भुखमरी के स्तिथि से अवगत करा दिया गया है। अगर कोई जनता इस विषम परिस्थिति में भुखमरी से मरता है तो इसकी पूरी जवाबदेही डीलर एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User