सुगौली में दो पक्षों में हुआ विवाद, एक व्यक्ति की हुई मौत
एम० कुमार, रामगढ़वा।
सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के नायक टोला में रविवार की सुबह दो पक्षों के विवाद में दोनों पक्ष से आठ व्यक्ति घायल हो गया ।जिसमे से एक पक्ष के एक व्यक्ति मंजूर आलम का उपचार के क्रम में मृत्यु हो गयी।
खबर मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा घटना के उपरांत ही घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया ।
वही मुख्यालय डीएसपी सैशव यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुरे मामले की जानकारी लिया।बीडीओ सरोज कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। विवाद का शुरुआत एक सडा हुआ बास के टूकड़ा से प्रारंभ हुआ और बढते बढते बातों पर मार पीट में तब्दील हो गया।जिसमें एक पक्ष से दो व्यक्ति व दूसरे पक्ष से चार व्यक्तियों की घायल होने की बाते कहा गया।
वही सुगौली थानाध्यक्ष रोहित ने घटना की पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि उक्त मामले उपद्रवियों की छापेमारी जारी हैं।मृतक के आवेदन मिलने पर आरोपियों को हिरासत में ली जायेगी।बाते दे कि खबर लिखने तक प्राथमिकी दर्ज कार्य चल रहा थी।इन्होंने कहा कि घटना पर पुरी नजर रखे हुए है कोई भी दोषी नही बचने जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0