बिद्यायक के निजी कोष से शहर के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री बाटा गया।
रक्सौल।अनिल कुमार। भाजपा विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के द्वारा अपने निजी कोष से शहर के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री बाटा गया। भाजपा पार्टी कार्यालय में राहत वितरण सामग्री के 1000 पैकेट तैयार किये गये है। जो शुक्रवार को करीब 200 लोगो के बीच राहत सामग्री बांटी गई। यह लगातार 5 दिनों तक गरीब लोगों के बीच वितरण किया जाएगा।
वितरण को लेकर रक्सौल के सभी 25 वार्डो में चयनित किये गये 10-10 लोगों की सूचि तैयार की गयी है। जिनको राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। विधायक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी में सबसे अधिक समस्या दैनिक मजदूरों की है। नगर में वैसे लोगो को चयनित किया गया है ।
जिन्हें 5 दिनों में सभी चयनित लोगो को बुला कर राहत सामग्री आज से दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार जो जहां है, वहीं पर रहे और हर सामर्थय व्यक्ति एक गरीब की मदद करें। जिससे हम कोरोना की जंग भी जीत लेगें और किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। इसीलिए राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
राहत सामग्री के पैकेट में 5 किलो चावल, एक किलो दाल, आलू व साबुन का वितरण किया जाएगा। ये राहत सामग्री उन सभी को दी जाएगी, जो सबसे अधिक जरूरतमंद होगें। उन्होंने बताया कि महामारी के कारण फंसे लोगों जिनके सामने खाने की समस्या है, उनके लिए दो तीन दिनों के बाद खाने का स्टॉल भी लगाया जाएगा। साथ ही, उन्होने बताया कि इसके साथ ही अन्य जो भी समस्या होगी।
उसका निदान का प्रयास किया जाएगा। मौके पर प्रो.अवधेेेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, कन्हैया सर्राफ, कुंदन सिंह, कृष्णा प्रसाद, कमलेश कुमार, प्रवीण सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अशोक सिंह, रवि गुप्ता आदि वितरण में शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0