बंधन बैंक के शाखा के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  2

रक्सौल- बंधन बैंक के शाखा के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही बैंक से पैसा निकालने पहुंचे लोगों को जब एक बजे तक पैसा नहीं मिला तो गांव से आयी महिलाओ ने हंगामा कर दिया। महिलाओ का कहना था कि हम सभी सुबह से ही यहां पर आए हुये है, इसके बाद अब कहा जा रहा है कि पैसा नहीं मिलेगा। हमलोग गांव से आए थे, घर में राशन नही है।

पैसा निकल जाएगा तो खाने पीने के लिए राशन खरीद लुंगी। लेकिन यहां पर घंटो इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ा। इधर, बैंक के पास ज्यादा भीड़ लग जाने से सामाजिक दूरी के नियमो का पालन नहीं हो रहा था। मोहल्ले के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सेक्शन सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी।

बैंक में पहुंची खाताधारी विधार्थी देवी, रीता देवी, लीलावती देवी, सुगांधी देवी, मनोरमा देवी आदि ने बताया कि बैंक के कर्मियों के द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। हमारा पैसा खाता में है, उसको भी निकालने नहीं दिया जा रहा है। जिससे परेशानी हुयी है। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि हमलोगों के डीसीएस ब्रांच का समय एक बजे तक का है।

शुक्रवार को 10 लोगों की निकासी हुयी है। किसी ने अफवाह फैला दी है कि लोन वाले खाता में भी 5 सौ रूपयां आया है। जिसके बाद एका-एक भीड़ हो गई है। जो भी खाताधारक है उनको सोमवार से पेमेंट किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0