सिकरहना : घोड़ासहन में गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएसपी संचालक अनिल बिहारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।  पूर्वी चम्पारण ज़िले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। अहले सुबह लगभग पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया। बलान सड़क के पास स्थित गुरमिया पकड़िया टोला में .......

Oct 10, 2025 - 11:03
Updated: 8 months ago
0 26
सिकरहना : घोड़ासहन में गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएसपी संचालक अनिल बिहारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। 
पूर्वी चम्पारण ज़िले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। अहले सुबह लगभग पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया। बलान सड़क के पास स्थित गुरमिया पकड़िया टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान सीएसपी संचालक अनिल बिहारी के रूप में :
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनिल बिहारी, पिता हीरा राम निवासी गुरमिया पकड़िया टोला, के रूप में हुई है। वे स्थानीय स्तर पर एक सीएसपी (Customer Service Point) सेंटर चलाते थे। जानकारी के अनुसार, अनिल बिहारी गुरुवार की शाम बैंक में नकदी जमा करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह जब वे लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली उनके सिर में तीन जगहों पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस की देर से पहुंच पर ग्रामीणों में आक्रोश :
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए जाने के लगभग दो घंटे बाद घोड़ासहन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस देर से कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस :
सुबह-सुबह हुई इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या लूटपाट के उद्देश्य से की गई या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है।

स्थानीय लोग बोले - इलाके में बढ़ रहा अपराध :
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस गश्त और कार्रवाई न के बराबर है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User