सीतामढ़ी :- सैकड़ों बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक ब्यूरो मैक्स गाड़ी जप्त, चालक गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- एसएसबी की कार्रवाई में बैरगनिया - ढेंग सड़क मार्ग के बागमती पुल के समीप से एक बेलोरो मैक्स वाहन से कई बोरा में बंद 1050 बोतल नेपाली शराब को जप्त करने ल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति चालक बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार किया......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- एसएसबी की कार्रवाई में बैरगनिया - ढेंग सड़क मार्ग के बागमती पुल के समीप से एक बेलोरो मैक्स वाहन से कई बोरा में बंद 1050 बोतल नेपाली शराब को जप्त करने ल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति चालक बताया जा रहा है। जिसे गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी लक्ष्मीपुर कैम्प के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना मिली कि एक मैक्स वाहन से शराब की एक बड़ी खेप ढेंग से सीतामढ़ी की तरफ जा रही है।

जिसके आलोक में जवानों ने 12:40 बजे बेलोरो मैक्स वाहन बीआर 01 जीएन/3028 को कैम्प के पास बागमती सड़क पुल के पश्चिम रोककर वाहन की जांच की। जांच में वाहन के अंदर प्लास्टिक के कई बोरी में रखे 1050 बोतल नेपाली सॉफी शराब सभी तीन सौ एमएल में बरामद किया गया है। इस दौरान एस एस बी असिस्टें कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि इस क्रम में वाहन चालक मो.जाने आलम-35 को गिरफ्तार किया गया है जो बैरगनिया थाना क्षेत्र के अख्ता बाजार निवासी स्वर्गीय सफी मोहमद का पुत्र है, जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब को थाना क्षेत्र के मुसाचक निवासी प्रिंस कुमार के पास से लेकर रीगा मिल चौक पर ले जा रहे थे। जहां शराब की डिलिवरी लेने वाला पहुँचकर ले जात। श्री सिंह ने बताया कि जप्त शराब, पकड़ाए चालक व वाहन को अग्रिम करवाई के लिए मद्द निषेध विभाग,सीतामढ़ी को सुपुर्द कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)