सीतामढ़ी :- छापेमारी में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो ,, सीतामढ़ी (चोरौत) :- थाना क्षेत्र के चोरौत वार्ड नम्बर 6 में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी ए0 एल0 टी0 एफ0 की टीम द्वारा घर मे छापेमारी की गई! इस दौरान शराब तस्कर के साथ नेपाली अंग्रेजी शराब 21.215 लीटर और नेपाली देशी सौफी शराब 30 पीस 9 लीटर के साथ एक तस्कर को गिर.......

Aug 4, 2025 - 09:07
Aug 4, 2025 - 10:44
 0  6
सीतामढ़ी :- छापेमारी में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो ,,

सीतामढ़ी (चोरौत) :- थाना क्षेत्र के चोरौत वार्ड नम्बर 6 में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी ए0 एल0 टी0 एफ0 की टीम द्वारा घर मे छापेमारी की गई! इस दौरान शराब तस्कर के साथ नेपाली अंग्रेजी शराब 21.215 लीटर और नेपाली देशी सौफी शराब 30 पीस 9 लीटर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया h से I जिसे थाने लाकर बरामद शराब को जप्त करते हुए शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दिए गए आवेदन में पुपरी ए0एल0 टी0 एफ0 के पुअनी विजय शंकर सिंह ने कहा है कि चोरौत पुपरी सड़क पर चोरौत बैंक आफ इंडिया के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि चोरौत गांव निवासी दुखहरन महतो के पुत्र राजकिशोर महतो मुर्गा फार्म के समीप मुकेश कुमार के घर के पीछे शराब छुपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए बल के साथ जब उक्त शराब तस्कर के घर समीप पहुँचा तो पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों तस्कर भागने का प्रयास किया ! जिसे खदेड़ कर एक को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए तस्कर से जब शख्ती से पूछताछ किया गया तो तस्कर मुकेश कुमार के निशानदेही पर घर के पीछे से दो थैली बरामद किया गया। बरामद थैली को तलाशी लेने के क्रम में 12.215 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब तथा 9 लीटर नेपाली सौफी बरामद किया गया। जप्त शराब व तस्कर को स्थानीय थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान स्थानीय गांव निवासी अवधेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में किया गया है।

बता दें कि तस्कर के निशानदेही पर भागने वाले तस्कर राजकिशोर महतो को उसके घर से छापेमारी कर पकड़ कर जेल भेजा गया।थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने कहा कि किसी भी शराब तस्कर को बक्सा नहीं जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0