सीतामढ़ी :- बिजली विभाग की अनोखी पहल, पूजा पंडाल में सेल्फी पॉइंट बनाकर उपभोक्ता को किया जा रहा है जागरूक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :-बिजली विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के पूजा पंडाल में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बि......

Oct 01, 2025 - 18:21
Updated: 12 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- बिजली विभाग की अनोखी पहल, पूजा पंडाल में सेल्फी पॉइंट बनाकर उपभोक्ता को किया जा रहा है जागरूक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :-बिजली विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के पूजा पंडाल में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे हैं। जिसे प्रचार प्रसार के लिए शहर के सभी पूजा पंडाल में बिजली विभाग के द्वारा सेल्फी प्वाइंट लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक की जा रही है।

जिले में हजारों उपभोक्ता इसका लाभ उठा रहे हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंडाल में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जगह-जगह पूजा पंडाल में फ्लेक्स लगाया गया है।

विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिजली सम्बंधित कोई समस्या उतपन्न नही हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शहर के सभी पूजा पंडाल में विधुत कर्मी भी तैनात किया गया है। ओर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User