सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, 41 योजनाओं का शिलान्यास और 26 का उद्घाटन

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार।  सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। बेलसंड प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 346 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास तथा 208.12 करोड़ रुपये की लागत .......

Jan 19, 2026 - 19:22
Jan 19, 2026 - 19:28
 0  26
सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, 41 योजनाओं का शिलान्यास और 26 का उद्घाटन

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 
सीतामढ़ी। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। बेलसंड प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 346 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास तथा 208.12 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 26 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण और जनसंवाद भी किया। बेलसंड में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बेलसंड पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने 7089.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित बेलसंड–मीनापुर पथ के चंदौली घाट पर बने उच्चस्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का उद्घाटन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बागमती तटबंध का निरीक्षण किया और चंदौली स्थित हितनारायण उच्च विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण आधारित नक्षत्र वाटिका एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

यहीं से मुख्यमंत्री ने जिले की सभी योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के अंतिम पायदान तक विकास की रोशनी पहुंचे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0