सीतामढ़ी :- नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(समस्तीपुर) :- गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण 23 एवं 24 जनवरी 2026 को ब्लॉक दिये जाने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है। फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा । साथ ही कुछ गाड़ियों का बभनान एवं स्वामी नारायन छपिया स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी ......

Jan 21, 2026 - 22:37
Jan 22, 2026 - 14:34
 0  6
सीतामढ़ी :- नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(समस्तीपुर) :- गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण 23 एवं 24 जनवरी 2026 को ब्लॉक दिये जाने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है। फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा । साथ ही कुछ गाड़ियों का बभनान एवं स्वामी नारायन छपिया स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी समस्तीपुर रेल मुख्य जनसमर्क अधिकारी द्वारा एक ई-रिलीज जारी कर दिया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें :-

-- दरभंगा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर- बस्ती- गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

-- बरौनी से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती- गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

-- दरभंगा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती- गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। 

~~ मुजफ्फरपुर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर- बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ नई दिल्ली से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा- बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~ अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी- गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ नई दिल्ली से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15280 आनन्द विहार टर्मिनल- सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी- गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ काठगोदाम से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

~~ दरभंगा से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती- गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग :-

~~ आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनल- कामाख्या एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल में 90-90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

~~ जम्मूतवी से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल में 65-65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

~~ अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल में 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

~~ कटिहार से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

~~ मदार जं. से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19623 मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस मदार जं. से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

बभनान स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया जाना :-

~~ ग्वालियर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 

~~ बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 

~~ बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस

~~ आनन्द विहार से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 

~~ बान्द्रा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 

~~ अमृतसर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 

~~ काठगोदाम से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 

~~ रक्सौल से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 

~~ लखनऊ जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 

~~ बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

~~ हावड़ा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 

~~ जम्मूतवी से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 

~~ जयनगर से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 

स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नही दिया जाना :-

~~ बान्द्रा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 

~~ बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

🇮🇳

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आइए हम अपने संविधान का सम्मान करें और एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0