सीतामढ़ी :- एसएसबी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- परिहार सशस्त्र सीमा बल के 51वीं बटालियन सीतामढ़ी-II द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ .....

Jan 21, 2026 - 23:05
Updated: 3 months ago
0 2
सीतामढ़ी :- एसएसबी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- परिहार सशस्त्र सीमा बल के 51वीं बटालियन सीतामढ़ी-II द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर द्वितीय चरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के बी-समवाय, कन्हवा के बाह्य सीमा चौकी के वाइब्रेंट विलेज गोरहारी तथा ग्राम मच्छपकौनी में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त चिकित्सा शिविर में द्वितीय-कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ अजीत द्वारा सर्वप्रथम “स्वस्थ भारत माता” की शपथ दिलाई गई।

 इसके पश्चात ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के विषय में परामर्श एवं जागरुक किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस चिकित्सा शिविर से कुल 77 ग्रामीण लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त बी-समवाय, कन्हवा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, कन्हवा में छात्रों एवं अध्यापकों के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, अध्यापकों एवं बलकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई

🇮🇳

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आइए हम अपने संविधान का सम्मान करें और एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User