सीतामढ़ी :- भुतही पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- भुतही थाना क्षेत्र के प्रिया डेयरी के समीप एनएच फूलकाहां मोड़ पर भुतही पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुआ है। इस दौरान पुलिस टीम ने 450 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गश्ती के दौरान पुअनि उमेश रजक के नेतृत्व में किया गया है। पुलिस तुम ने फर्राटे मरती आ रही एक वाहन के देखा, संदेह होने पर पुलिस ने उक्त चार पहि.....

Jan 21, 2026 - 23:07
Jan 22, 2026 - 14:35
 0  2
सीतामढ़ी :- भुतही पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- भुतही थाना क्षेत्र के प्रिया डेयरी के समीप एनएच फूलकाहां मोड़ पर भुतही पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुआ है। इस दौरान पुलिस टीम ने 450 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गश्ती के दौरान पुअनि उमेश रजक के नेतृत्व में किया गया है। पुलिस तुम ने फर्राटे मरती आ रही एक वाहन के देखा, संदेह होने पर पुलिस ने उक्त चार पहिया वाहन शिफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब छुपाकर रखी गई थी। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार, पिता इंदल मलिक एवं अशोक कुमार सिंह, पिता राम श्रेष्ठ सिंह, दोनों भूप भैरों थाना व जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

----

उधर बेलसंड पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष जंगो राम के निर्देश पर पुलिस टीम ने पचनौर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पचनौर गांव के पोखर के पास शराब की एक खेप को छिपाई गई है। सूचना के आलोक में एएसआई रंजीत मंडल ने पुलिस टीम के साथ पचनौर पोखर के पश्चिमी छोर पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई इंपीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 12 लीटर 945 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

क्या कहते है थानाध्यक्ष :-

थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस शराब कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

🇮🇳

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आइए हम अपने संविधान का सम्मान करें और एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0