सीतामढ़ी :- फर्राटे मरती वाहन के चपेट में एक लड़की सहित दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, स्थिति गंभारीर, रेफर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(रुन्नीसैदपुर) :- थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के गैघट गांव स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ पर मैजिक भान द्वारा ठोकर लगने से साइकिल सवार लड़की हुई जख्मी। गंभीर रूप से हुई जख्मी लड़की की पहचान गैघट गांव निवासी ललन साह के 17 वर्षीया पुत्री सविता कुमारी के रूप में की गई है। वहीं जख्मी लड़की ....

Jan 21, 2026 - 23:09
Updated: 5 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- फर्राटे मरती वाहन के चपेट में एक लड़की सहित दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, स्थिति गंभारीर, रेफर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(रुन्नीसैदपुर) :- थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के गैघट गांव स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ पर मैजिक भान द्वारा ठोकर लगने से साइकिल सवार लड़की हुई जख्मी। गंभीर रूप से हुई जख्मी लड़की की पहचान गैघट गांव निवासी ललन साह के 17 वर्षीया पुत्री सविता कुमारी के रूप में की गई है। वहीं जख्मी लड़की को आपातकालीन सेवा 112 एवं स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर लाया गया।

जहां चिकित्सक मोहम्मद उमर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी छोटी बहन 6 वर्षीया कृति कुमारी मध्य विद्यालय मोरसंड बालक में पढ़ती है। जो स्कूल से कहीं गायब हो गई थी। जिसे ढूंढने के लिए सविता साइकिल से थुम्मा गई थी। वही थुम्मा से लौटने के दौरान अनियंत्रित गति से विपरीत दिशा से ओवरटेक कर आ रहे मैजिक भान के ड्राइवर ने सविता के साइकिल में ठोकर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा मैजिक ट्रक को पकड़ लिया गया। जबकि चालक भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मैजिक भान को जप्त कर लिया

उधर रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढा इंडेण गैस एजेंसी के सामने राष्ट्रीय उच्च संख्या 22 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से दो मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी तपेश्वर राय के पुत्र अंकित कुमार एवं संजय राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है । जख्मी दोनों युवकों को गढ़ा थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार द्वारा एम्बुलेंस से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर भेजा गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक मोहम्मद उमर द्वारा श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

🇮🇳

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आइए हम अपने संविधान का सम्मान करें और एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User