अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विकास कार्य

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा योजना के अंतर्गत अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विकास एवं मंदिर पहुंचने के लिए सुगम सम्पर्क कार्य तेजी से प्रगति पर है। ₹44.16 करोड़ (₹15.79 करोड़ + ₹28.37 करोड़) की कुल लागत से चल रही इस परियोजना के 27 जनवरी 2027 तक पूर्ण होने की ....

Jan 22, 2026 - 14:39
 0  0
अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विकास कार्य
मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा योजना के अंतर्गत अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विकास एवं मंदिर पहुंचने के लिए सुगम सम्पर्क कार्य तेजी से प्रगति पर है। ₹44.16 करोड़ (₹15.79 करोड़ + ₹28.37 करोड़) की कुल लागत से चल रही इस परियोजना के 27 जनवरी 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। परियोजना में वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। पाइलिंग का कार्य चल रहा है साथ ही, यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए ₹20,57,709 की अनुमानित लागत का प्राक्कलन प्राप्त हो गया है, जो प्रक्रियाधीन है। सड़क निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति के अनुसार, जीएसबी का 3.00 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही डब्ल्यूएमएम (इन बॉक्स) का 0.500 किलोमीटर का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। सड़क का निर्माण निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति पर है। यह विकास कार्य सोमेश्वरनाथ मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने और श्रद्धालुओं को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0