सीतामढ़ी :- ट्रेन की पायदान और प्लेटफार्म की रगड़ की आवाज से यात्री भयभीत, रोकी गई ट्रेन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर न्यू रेलखंड के डुमरा क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम अफरातफरी की माहौल उस समय कायम हो गढ़ी, जब स्टेशन के रास्ते एक साप्ताहिक ट्रेन 22554 जो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर डुमरा ,सीतामढ़ी के रास्ते र.....

Jan 22, 2026 - 19:37
Updated: 5 months ago
0 9
सीतामढ़ी :- ट्रेन की पायदान और प्लेटफार्म की रगड़ की आवाज से यात्री भयभीत, रोकी गई ट्रेन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर न्यू रेलखंड के डुमरा क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम अफरातफरी की माहौल उस समय कायम हो गढ़ी, जब स्टेशन के रास्ते एक साप्ताहिक ट्रेन 22554 जो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर डुमरा ,सीतामढ़ी के रास्ते रक्सौल जा रही थी। हुआ यू की उक्त ट्रेन के गार्ड ब्रेक के पांचवा डब्बा पहले की कोच का पैदान टूट कर पलट गया था। जिसके कारण जैसे ही ट्रेन डुमरा क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से गुजरना शुरू हुआ, तभी टूटे हुए कोच के पायदान प्लेटफार्म को रगड़ते हुए निकल रही थी। पायदान और प्लेटफार्म की रगड़ की आवाज से ट्रेन में बैठे यात्री घबरा कर हल्ला करने लगा।

यात्रियों में विजय गिरी, सुनील भारद्वाज, विवेक राय इत्यादि ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि ट्रेन पलट जाएगी, या आग लग जाएगी, जिसको लेकर यात्री चिल्लाने लगे थे। तभी चिल्लाने की आवाज सुन कर ऑन ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने गाड़ी को रुकवाया, तब जाकर सांस के सांस आई।

क्या कहते है स्टेशन मास्टर :--

मामले को लेकर पूछे जाने पर डुमरा स्टेशन मास्टर मानवेंद्र सिंह ने उक्त बात की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि यात्रियों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुल्कर जब प्लेटफार्म पर पहुंचे और प्लेटफार्म की रगड़ और यात्रियों की चीखने चिल्लाने की आवाज को सुन कर तुरंत लाल इंडिकेटर बताते हुए वाकी टेकिंग से मामले की जानकारी ट्रेन के पायलट और गार्ड की दी, तब जाकर ट्रेन रुकी और पायदान को ठीक किया गया। उसके बाद ट्रेन को पुनः सुरक्षित आगे बढ़ाया गया, एक सवाल पर उन्होंने बताया कि घटना शाम के 5:45 के आसपास की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User