सीतामढ़ी :- आयन स्पोर्ट्स परिहार ने रचा इतिहास, की जीत हासिल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सुरसंड) :- नगर पंचायत द्वारा स्थानीय सरयू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय टी 20 टूर्नामेंट गुरुवार को खेली गई। जिसमे आयन स्पोर्ट्स परिहार बनाम आमिल 11 बीएसपी के बीच रोचक मुकाबला हुआ, आयन स्पोर्ट्स की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आयन स्पोर्ट्स परिहार ने निर्धारित 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 229 का। विशाल स्कोर खड़ा .....

Jan 22, 2026 - 20:22
Updated: 4 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- आयन स्पोर्ट्स परिहार ने रचा इतिहास, की जीत हासिल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सुरसंड) :- नगर पंचायत द्वारा स्थानीय सरयू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय टी 20 टूर्नामेंट गुरुवार को खेली गई। जिसमे आयन स्पोर्ट्स परिहार बनाम आमिल 11 बीएसपी के बीच रोचक मुकाबला हुआ, आयन स्पोर्ट्स की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आयन स्पोर्ट्स परिहार ने निर्धारित 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 229 का। विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएसपी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सका इस तरह आयन स्पोर्ट्स परिहार की टीम ने 54 रन से जीत हासिल किया। आज के मैन ऑफ द मैच समर को चुना गया जिसने 4 ओवर के गेंदबाजी में 25 रन खर्च करके 2 महत्पूर्ण विकेट लिए वही अपने बल्ले से 30 गेंद में 3 चौका और 7 छक्के के बदौलत 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आज के मुख्य अंपायर पप्पू पंजाबी व शाहनवाज छोटू रहे कमेंट्री का भार मोहित पाठक व सुभाष मिश्रा ने किया। स्कोरिंग कुंदन कुमार वार्ड पार्षद ने किया। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुंदन कुमार मोहित पाठक, सुभाष मिश्रा, उपाध्यक्ष निरंजन मंडल , वार्ड पार्षद उमेश चौधरी के हाथों दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User