सीतामढ़ी :~ सरकारी बुलडोजर के डर से लोग खुद खार रहे है, अतिक्रमित जमीन को
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बैरगनिया) :~ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बुलडोजर चलने के डर से सरकारी जमीन पर अनाधिकृत बसे लोगों में खलबली मच गई है। जिसके वजह से वैसे लोग खुद से अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण भूमि को हटाने में जुट गए है। सीओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक व सशस्त्र बल पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लिया और खुद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित भूमि को खाली करते देख उन्हें स्पष्ट चेतावनी दिया की प्रशासन को बुलडोजर चलाने पर मजबूर नहीं करे वरना उनकी खैर नहीं होगी। सीओ ने स....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :~ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बुलडोजर चलने के डर से सरकारी जमीन पर अनाधिकृत बसे लोगों में खलबली मच गई है। जिसके वजह से वैसे लोग खुद से अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण भूमि को हटाने में जुट गए है। सीओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक व सशस्त्र बल पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लिया और खुद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित भूमि को खाली करते देख उन्हें स्पष्ट चेतावनी दिया की प्रशासन को बुलडोजर चलाने पर मजबूर नहीं करे वरना उनकी खैर नहीं होगी। सीओ ने सड़क पर लगने वाले सब्जी बजार, ठेला को लेकर आवागमन की समस्या को लेकर भी दुकानदारों को निर्देश दिया की अस्पताल चौक से आगे सड़क में जहां फेवर ब्लॉक लगा हुआ है वहीं वे सभी अपनी अपनी दुकान संचालित कर प्रशासन को सहयोग करे,मजबूर नहीं करे अन्यथा उनके विरुद्ध कानून सम्मत करवाई करने को विवश होना पड़ेगा।उन्होंने सवारी वाहनों,बस,जीप को बजार समिति के आगे सड़क की खाली बड़े भू भाग पर अस्थाई स्टैंड बनाकर भी से परिचालन करने को निर्देश दिया।सीओ ने यह भी कहा की बैरगनिया रेलवे के भूमि को अतिक्रमित कर झोपडी बनाकर दुकान करने वाले उक्त भूमि को खाली कर दे अन्यथा उनके ऊपर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।मालूम हो की सीओ लगातार अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर सरकारी भूमि को खाली करने का निर्देश दिया है और बुलडोजर चलाने को लेकर 15 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की थी जबकि बुलडोजर चलने के डर से अधिकांश लोग 14 दिसम्बर से हीअतिक्रमण को खाली करना शुरू कर दिया था और खाली कररहे थे, फलत: उन्हें एक मौका दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0