सीतामढ़ी :- निः शुल्क आंख जांच शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ आंख की जांच

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ जिले के बोखड़ा प्रखंड सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम मे,नरेश राय के दरवाजे पर गायत्री शक्तिपीठ के तहत संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक सारण छपरा के तत्वधान मे,आयोजक माननीया पूर्व सरपंच श्रीमती वीणा यादव सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ के द्वारा सेवा भवना के तहत एक विशाल निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे दूर दराज से प.......

Nov 25, 2025 - 21:03
Updated: 8 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- निः शुल्क आंख जांच शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ आंख की जांच

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ जिले के बोखड़ा प्रखंड सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम मे,नरेश राय के दरवाजे पर गायत्री शक्तिपीठ के तहत संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक सारण छपरा के तत्वधान मे,आयोजक माननीया पूर्व सरपंच श्रीमती वीणा यादव सह प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ के द्वारा सेवा भवना के तहत एक विशाल निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे दूर दराज से पहुँचे 487 गरीब रोगियों की आँखो की जाँच डॉ अभिनव कुमार ने किया।इस क्रम मे 139 मोतियाबिंद के मरीजो को चिन्हित किया गया। जिसे 27 नवम्बर 2025 को संस्थान के अस्पताल ले जाकर,लेंश लगाकर,सफल इलाज कर दवा चश्मा भोजन इत्यादि सभी सुबिधा निःशुल्क दिया जाएगा। अगला शिविर 26 को नानपुर, 27 को भदीयन 28 को धाधी मठ 29 को औराई प्रखंड के रतवारा 30 को पररी मे लगाया जाएगा। शिविर मे सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव सह जिला कोषा अध्यक्ष सरपंच संघ सीतामढ़ी,संस्थान के जिला प्रभारी अरविंद कुमार,जिला अध्यक्ष रितेश रंजन मानव अधिकार सीतामढ़ी,पूर्व सरपंच वीणा यादव, डॉ सुमेर सिंह, डॉ शुभम, डॉ गुड्डू, लालबाबू सहनी, लालबिहारि दास,अवधेश साह, अनिल कुमार, संतोष ठाकुर,अमरनाथ सहित सैकड़ो नेत्र रोगी मौजूद थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User