सीतामढ़ी :~ शिवहर में श्री राम जानकी मठ पछियारी पोखर रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :~ विवाह पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के श्री राम जानकी मठ पछियारी पोखर ब्लॉक रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर श्रीराम–सीता विवाह महोत्सव की भक्ति हो गया। इस दौरान सुरक्षा .......

Nov 25, 2025 - 21:04
Updated: 8 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ शिवहर में श्री राम जानकी मठ पछियारी पोखर रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :~ विवाह पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के श्री राम जानकी मठ पछियारी पोखर ब्लॉक रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा शहर श्रीराम–सीता विवाह महोत्सव की भक्ति हो गया। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे।

शोभायात्रा में शामिल राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू ने बताया कि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। यह पर्व मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और इसे संपूर्ण आदर्श, संस्कार और धर्म का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान राम और सीता की पूजा करने से विवाह संबंधी बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शोभायात्रा के आयोजन में मठ कमेटी की अहम भूमिका रही। इसमें अध्यक्ष नंदन गुप्ता, सचिव राकेश गुप्ता, महंत शंभू दास, उपाध्यक्ष विजय कुमार, व्यवस्थापक अजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता तथा देवेंद्र महतो सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि बीते दिन मठकोर पूजा संपन्न हुई थी, जबकि आज मुख्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शाम में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन एवं प्रसाद वितरण होगा।

शोभायात्रा में भगवान के स्वरूप में छात्र-छात्राएँ विशेष आकर्षण का केंद्र बने। कक्षा 9 की रिया भारती भगवान श्रीराम, कक्षा 3 की अंजली कुमारी लक्ष्मण, और कक्षा 10 के अजीत कुमार गुप्ता हनुमान के रूप में नजर आए, जिनका स्वरूप भक्तों को अलौकिक प्रतीत हुआ।भक्ति, उत्साह और परंपराओं के संग इस शोभायात्रा ने शिवहर में धार्मिक वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User