सीतामढ़ी :~ लुटे गए बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार एडिशनल एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में लूट के अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिसको लेकर सम्मानित भी किए जाएंगे टीम के सदस्य .......

Nov 25, 2025 - 21:05
Updated: 8 months ago
0 3
सीतामढ़ी :~ लुटे गए बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार एडिशनल एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में लूट के अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिसको लेकर सम्मानित भी किए जाएंगे टीम के सदस्य आसी जानकारी सामने आई है।

इस बाबत एडिशनल एसपी सुनीता कुमारी ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताती है कि नानपुर थाना कांड संख्या 408/25 एवं बाजपट्टी थाना कांड संख्या 265 /25 का सफल उद्वेदन किया गया है। जिसमें 22 नवंबर को नानपुर थाना के जानीपुर गांव के वर्तमान मुखिया के चिमनी के सामने अपराध कर्मियों के द्वारा वादी का मोटरसाइकिल मोबाइल बैग चार्जर लंच बॉक्स आधार कार्ड एवं गाड़ी का ऑनर बुक एवं बाजपट्टी थाना अंतर्गत ग्राम पोहा स्थित राइस मिल के पास चार अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा बीच कुमार मुखिया का मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया गया था, जिसके आधार पर नानपुर थाना कांड संख्या दर्ज करते हुए अनुसंधान का जिम्मा अवर निरीक्षक संदेश कुमार को सोपा गया था। घटना के सफल उद्वेदन हेतु थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा घटना के दौरान लूटी गई वादी के हीरो कंपनी का मोटरसाइकिल दो एंड्राइड मोबाइल घटना के प्रयोग में ले गए चाकू बरामद कर लिया गया है। जहां मौके पर से सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना क्षेत्र के महेंद्र शाह के पुत्र अवनीश कुमार और बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वासेपुर गांव निवासी बेचन साफी के पुत्र मोहमद सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिसकी जानकारी एडिशनल एसपी सुनीता कुमारी ने प्रेस वार्ता कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User