सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान मोर्चा तथा ट्रेड यूनियन संगठन का समाहरणालय पर प्रदर्शन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ संयुक्त किसान मोर्चा तथा केन्द्रीय श्रमिक संगठन सीतामढी के बैनर तले बुधवार को सैकडों किसानों तथा मजदूरों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मारक पर पुष्पांजलिअर्पित कर सीतामढी समाहरणालय मार्च किया। एम एस पी पर कानून नही बनाने, वो श्रमिक विरोधी चार विधेयक लागू करने, बर्षा, बाढ,तूफान पीडित किसानों को फसल क्षति नही देने,सीजन शुरू होने के बावजूद गन्नामूल्य 8सौ रू क्विंटल घोषित नही क....

Nov 26, 2025 - 18:36
Updated: 8 months ago
0 0
सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान  मोर्चा तथा ट्रेड यूनियन संगठन का समाहरणालय  पर प्रदर्शन

-- स्थानीय 11 सूत्री मांगो पर डी एम का ठोश पहल का भरोसा।

-फसल क्षति रिपोर्ट दो दिनो में भेजा जायगा।

-- अंचल,डीसीएलआर तथा मनरेगा कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर कसेंगे नकेल। 

-- गन्ना विकास विभाग मेंअनियमितता की जांच करायेंगे तथा कार्यालय भेजेंगे रीगा।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ संयुक्त किसान मोर्चा तथा केन्द्रीय श्रमिक संगठन सीतामढी के बैनर तले बुधवार को सैकडों किसानों तथा मजदूरों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मारक पर पुष्पांजलिअर्पित कर सीतामढी समाहरणालय मार्च किया। एम एस पी पर कानून नही बनाने, वो श्रमिक विरोधी चार विधेयक लागू करने, बर्षा, बाढ,तूफान पीडित किसानों को फसल क्षति नही देने,सीजन शुरू होने के बावजूद गन्नामूल्य 8सौ रू क्विंटल घोषित नही करने,खाद की कालाबाजारी, दोस्तियां-जयनगर में जबरन भूमिअधिग्रहण से आक्रोशित किसान-मजदूरों ने केन्द्र तथा बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा देश को कारपोरेट के हवाले करने की जनविरोधी नीति की निन्दा की।समाहरणालय गेट पर सभा को संबोधित करते हुए किसान मजदूर नेताओं ने कहा कि सरकार खेतीहरों तथा श्रमिको को कारपोरेट का गुलाम बनाना चाहती है तथा खेती और उपज भी उसके हवाले करना चाहती है।सरकार को सावधान करने के लिए आज देश के सभी जिला मुख्यालयों में किसान-मजदूरों का एकजुट विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

प्रदर्शनकारी किसान-मजदूरों ने समाहरणालय पहुंचकर मुख्य द्वार का घेराव किया तथा जमकर नारेबाजी की। समाहर्ता के बुलावे पर एक प्रतिनिधि मंडल समाहर्ता के कार्यालय में मिला तथा प्रधान मंत्री के नाम दस सूत्री मांग पत्र जिसमें चार श्रम कोड वापस लेने ,एम एसपी सीटू+50% पर कानून बनाने,बिजली संशोधन विधेयक तथा कृषि विपणन विधेयक वापस लेने इत्यादि शामिल है वहीं स्थानीय 11सूत्री मांगों पर प्रतिनिधियों तथा मोर्चा नेता डा आनन्द किशोर तथा समाहर्ता के बीच उपयोगी वार्ता हुई जिसमें उसने दो दिनों में फसल क्षति रिपोर्ट सरकार को भेजने,खाद की कालाबाजारी पर शख्ती,अंचल,मनरेगा तथा डीसीएलआर कार्यालयों मे भारी रिश्वतखोरी पर रोक के लिए पहल करने,युद्धस्तर पर धान की खरीद कराने, दोस्तियां-जयनगर में भूमि अधिग्रहण तथा विस्थापन पर रोक लगाने,भूमि सुधार महाअभियान के निष्पादन में तेजी लाने,किसान फीडर के लंवित आवेदनों के त्वरित निष्पादन,गन्ना विकास विभाग की अनियमिता की जांच तथा कार्यालय रीगा में स्थापित कराने पर कार्रवाई की बात की।

प्रतिनिधि मंडल तथा सभा को संबोधित करने बालों में विभिन्न किसान संगठनों तथा ट्रेड यूनियन लीडर प्रो आनन्द किशोर,जयप्रकाश राय,प्रो दिगम्बर ठाकुर, जलंधर यदुबंशी,दिनेशचन्द्र द्विवेदी, उमेश कुमार,अमित कुमार,दिलीप कुमार,नेयाजअहमद सिद्दिकी,संजय कुमार,देबेन्द्र यादव, बैधनाथ हाथी मदन राय,पारसनाथ सिंह,अमरेन्द्र राय,अबधेश यादब,विश्वनाथ बुन्देला,मो.गयासुद्दीन,सुरेश बैठा,अश्विनी कुमार मिश्र,अरूणेन्द्र प्रसाद,नन्दकिशोर मंडल,भोला बिहारी,अशोक निराला, रामपुकार साह,नवीन कुमार सिंह,रबीन्द्र सिंह,प्रभाकर कुमार सिंह,श्याम मंडल, संजीत कुमार सहित अन्य किसान तथा ट्रेड यूनियन लीडर ने सभा को संबोधित किया तथा कहा हमारी उपेक्षा होगी तो भविष्य में बडा आन्दोलनहोगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User