सीतामढ़ी :- अग्निकांड में पीड़ित परिवार का तीस लाख की संपत्ति जलकर नष्ट, परिवार आहत में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(मेजरगंज) :~ मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी वीरेंद्र राय व सुरेंद्र राय के घर में अचानक लगी आग गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार की लाखों की संपति जलकर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे घर के एक कोने में आग लगी औ......

Nov 26, 2025 - 19:05
Updated: 8 months ago
0 5
सीतामढ़ी :- अग्निकांड में पीड़ित परिवार का तीस लाख की संपत्ति जलकर नष्ट, परिवार आहत में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(मेजरगंज) :~ मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी वीरेंद्र राय व सुरेंद्र राय के घर में अचानक लगी आग गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार की लाखों की संपति जलकर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे घर के एक कोने में आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। जब तक स्थानीय लोग पहुंचते व आग पर काबू पाने का प्रयास करे तब तक आग विकराल रूप ले लिया था। जिससे घर में रखे जमीन संबंधी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नगदी रुपए, खाद्य सामग्री, वस्त्र, आभूषण एक ट्रैक्टर व दो मवेशी जल गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने अग्निशमन टीम को इसकी सूचना दी।

जब तक अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुंचती तब तक आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया था। जिससे आसपड़ोस के कई घर आग के चपेट में आने से बच गए। गृहस्वामी वीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों भाइयों के खपरैल नुमा घर समेत अन्य सामग्रियों को मिलाकर करीब 30 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हुई है। इस संबंध में बुधवार को पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User