सीतामढ़ी :- अपनी जान जोखिम में डाल डाक्टर बचाते है को रोगियों को, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(नानपुर) :~ प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भवन जर्जर होने के बावजूद भी इसमे कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मी जान जोखिम में डालकर रोगियों का करते है सेवा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में सरकार औऱ विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। विदित हो की वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ किया था। तबसे.....

Nov 26, 2025 - 19:06
Updated: 8 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- अपनी जान जोखिम में डाल डाक्टर बचाते है को रोगियों को, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(नानपुर) :~ प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भवन जर्जर होने के बावजूद भी इसमे कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मी जान जोखिम में डालकर रोगियों का करते है सेवा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में सरकार औऱ विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। विदित हो की वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ किया था। तबसे इस में रोगियों का इलाज होता रहा है। नानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अपना भवन नही होने के कारण इसी में बंधयाकरण औऱ प्रसव जैसे इलाज हो रहा था। जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर को अपना भवन हो जाने के कारण प्रसव कक्ष औऱ बंधयाकरण कार्य नानपुर में होने लगा। धीरे धीरे इसका भवन जर्जर होने लगा औऱ इसमे लोग रहना मुनासिब नही समझ क़र इससे अलग थलग कर्मी अपना डेरा ले गए |चार वर्ष पूर्व इसमे हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर खोला गया औऱ इसमें चिकित्सक एवं कर्मी की तैनाती की गयी औऱ रोगियों का इलाज एवं जाँच भी किया जाने लगा जिससे ग्रामीण खुशी पूर्वक इलाज औऱ जाँच करवा क़र अच्छा महशुस करने लगे। इस अस्पताल के जर्जर भवन की ओर ग्रामीण एवं चिकित्सा पदाधिकारी विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराते आ रहे थे। इधर ग्रामीणों में प्रमोद साह श्रीकिशोर राय, गोरख राय, राजाराम चौधरी, मोख्तार आलम, मुन्ना, मो राजा, मो काले, सहित दर्जनों लोगों ने इस भवन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए भवन निर्माण की मांग की विधायक पंकज मिश्रा से किया गया था। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चूका है। स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 चम्पारण टुडे टिम दिन के करीब 12 बजे इस अस्पताल में पहुंच कर वहां की दिशा और दशा पर पूछ ताछ किया। इस दौरा कार्यरत चिकित्सक डॉ अफसाना मातृत्व अवकाश में थी। इसके अलावे जी एन एम स्विटी कुमारी ए एन एम बबिता कुमारी लैब टेकनेशियन कुमार प्रभात व इंद्रजीत कुमार डाटा ऑपरेटर नदीम उपस्थित थे। उस समय तक 20 मरीज को देखा जा चूका था। औऱ पांच मरीज का ब्लड सुगर एवं दो का सिबीसी जाँच किया जा चूका था। कर्मी ने बताया कि औषतन 40 से 45 मरीज प्रतिदिन इलाज कराने आते है औऱ 151प्रकार की दवा उपलब्ध है |प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का भवन जर्जर औऱ परित्यक्त हो चूका है। अलग भवन नही होने के कारण जर्जर भवन में जो कमरा थोड़ा ठीक है उसी में अस्पताल चलाया जा रहा है।निरीक्षण में तैनात कर्मी उपस्थित रहकर इलाज करते पाए जाते है। इसके भवन कि दशा औऱ दिशा के बारे में विभाग को अवगत करा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User