सीतामढ़ी :~ विश्व नशा मुक्ति दिवस, शिवहर में जागरूकता का संकल्प

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :- विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को शिवहर के खेल भवन में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का वीडियो लाइव प्रसारण आम जनता को दिखाया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया........

Nov 26, 2025 - 19:07
Nov 26, 2025 - 19:10
 0  6
सीतामढ़ी :~ विश्व नशा मुक्ति दिवस,  शिवहर में जागरूकता का संकल्प

-- नशा मुक्ति अभियान ने सामाजिक परिवर्तन की नई दिशा दी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को शिवहर के खेल भवन में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का वीडियो लाइव प्रसारण आम जनता को दिखाया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि वर्ष 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूरे बिहार में लागू शराबबंदी एक सकारात्मक और सफल पहल साबित हुई है।

मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा दे रहा है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह दिवस नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नशामुक्त विश्व के निर्माण के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।

एडीएम मेधावी ने कहा कि नशा मुक्ति दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की लत से बाहर निकालना और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। वहीं उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने नशे के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस लोगों को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने आगे बताया कि नशा मुक्ति दिवस 2025 के अंतर्गत नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को सहायता व पुनर्वास के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए बताया गया कि यह वैश्विक अपराध, हिंसा और सामाजिक विघटन को बढ़ावा देता है।

खेल पदाधिकारी दीक्षा भगत ने कहा कि समुदायों को सशक्त बनाने के लिए नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में एडीएम श्री मेधावी, उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद, उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार, खेल पदाधिकारी दीक्षा भगत सहित उत्पाद विभाग के सुदामा कुमार, सब-इंस्पेक्टर निकिता कुमारी, एएसआई संतोष कुमार, रितिका कुमारी, गुलनाज, ममता कुमारी समेत विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0