सीतामढ़ी :- धनतेरस की चमक से रोशन बाजार, ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :- धनतेरस के त्योहार में शनिवार को बाजार में खूब रही चहल पहल। बाजार में सुबह से ही रौनक छाई रही। बर्तन, स्वर्ण दुकानों, पूजन सामग्री की दुकानों, ऑटो मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक शॉप,पटाखे, मिट्टी के बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ .......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- धनतेरस के त्योहार में शनिवार को बाजार में खूब रही चहल पहल। बाजार में सुबह से ही रौनक छाई रही। बर्तन, स्वर्ण दुकानों, पूजन सामग्री की दुकानों, ऑटो मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक शॉप,पटाखे, मिट्टी के बर्तन की दुकानों पर लोगों की भीड़ बनी रही।
ग्राहकों की भीड़ से बाजार खचाखच भरी रही ,धनतेरस पर मार्केट में खरीदारी की धूम रही, हर चीज का मार्केट में ग्राहकों की जमावड़ा देखी है। खरीदारों की भीड़ से शहर छोटा पड़ गया। लिहाजा घंटों जाम का नजारा दिखा। इलेक्ट्रानिक दुकान से लेकर बर्तन दुकान तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। जैसे - जैसे शाम ढली, भीड़ में चौगुनी इजाफा। रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए।
बल्ब व रंगीन पेपर : किरासन तेल की किल्लत व मोमबत्ती और इलाके में बल्ब ने परंपरागत दीप की जगह ले ली है। यही वजह है कि रंग-बिरंगे इलेक्ट्रिक बल्ब जम कर बिके।
सराफा बाजार की रंगत में निखार :-
धनतेरस के अवसर पर इस बार सर्राफा बाजार की भी चांदी रही। सर्राफा बाजारों में विभिन्न प्रकार के आकर्षक सोना-चांदी के आभूषण जमकर बिके। वहीं चांदी व सोने की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व सिक्के भी बिखे। चांदी के झूले, चांदी के सूप व चांदी के दीप धनतेरस के अवसर खुब बिके।
धनतेरस को लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार की पौ बारह रही। टीवी- फ्रीज, कुलर, डीवीडी, डीटीएच, वाशिग मशीन, मोबाइल, टैब, कैमरा व लैपटाप आदि खूब बिके।
वाहनों की खरीद को लगी रही कतार : -
धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए लोगों की कतार लगी रही। बाइक, आटो व ट्रैक्टर की पूरे दिन खरीद होती रही। शाम तक वाहन व्यवसाय का कारोबार खूब हुआ!
धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की लगभग पांण हजार मूर्तियां बिकीं। करीब एक लाख का व्यवसाय मूर्ति का हुआ। सबसे ज्यादा प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्ति बिकी। पूरे रंगत में दिखा बर्तन बाजार
धनतेरस के अवसर पर बर्तन बाजार की रंगत पूछिए मत।
शहर का हर बर्तन दुकान ग्राहकों की भीड़ से पटा रहा। रात भर खरीदारी होती रही। शाम तक करीब 10लाख रुपये का कारोबार बर्तन व्यवसाय का रहा। बगैर बर्तन की खरीदारी धनतेरस को अधूरी मानी जाती है। जाहिर है धनतेरस का असली खुशी बर्तन की खरीदारी में है। लिहाजा शहर से लेकर गांव तक बर्तन दुकानों की रंगत बदली रहीं। एक ओर जहां शहर के बर्तन दुकानें सजी रहीं। वहीं पीतल, कांसा, तांबा, स्टील, मेटल व अल्युमीनियम के अलावा चीनी मिट्टी के बर्तन जमकर बिके। इसके अलावा परात, बालटी सेट, गगरा, डिनर सेट, टी सेट, डायनिग सेट, तांबा जग, ग्लास, थाली, कटोरा, हाटपाट, नानस्टिक, रोस्टर, बिजली पर चलने वाला इंडेक्शन चुल्हा, गैस चूल्हा, दीप, बर्तन स्टैंड, बर्तन टोकरी, प्रेशर कुकर, स्टील व पीतल की सूप जमकर बिकी।
धनतेरस को लेकर शहर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। वहीं यातायात पुलिस लगातार गतिशील रहे। जबकि एसडीएम अविनाश कुणाल के निर्देश पर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। सभी चौक चौराहा सहित भीड़ भाड़ वाले जगहो पर पुलिस बल की तैनाती की गई ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0