सीतामढ़ी :- एनडीपीएस एक्ट में एक गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मलाही गांव निवासी देवेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भे.....

Oct 19, 2025 - 08:08
Updated: 8 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- एनडीपीएस एक्ट में एक गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मलाही गांव निवासी देवेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। देवेंद्र कांड संख्या 259/24 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। बताते चले कि 04 दिसंबर 2024 को बेला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार भिसवा गांव निवासी योगेंद्र राउत एवं भगवतीपुर निवासी रमेश कुमार स्कॉर्पियो में साडे 15 किलो गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन हड़बड़ी में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी मामले में अनुसंधान के क्रम में देवेंद्र का नाम आया था। उक्त कार्रवाई पुअनि रूपा कुमारी के नेतृत्व में की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User