सीतामढ़ी :- डायल 112 में कार्यरत सेवनिवृत सेना के जवान की बीमारी के कारण देहांत के बाद पूर्वसैनिक संगठन शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद के लिए आया सामने

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिले के बाजपट्टी वनगांव पंचायत वार्ड नंबर 3 निवासी सिपाही संतोष कुमार सिंह जो 609 ईएमई बटालियन से 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत नवम्बर 2022 से डायल 112 में सेवारत थे। एक बीमारी से ग्रसित होने के कारण 21 अगस्त 2025 को इनका....

Oct 19, 2025 - 08:10
Updated: 8 months ago
0 5
सीतामढ़ी :- डायल 112 में कार्यरत सेवनिवृत सेना के जवान की बीमारी के कारण देहांत के बाद पूर्वसैनिक संगठन शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद के लिए आया सामने

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिले के बाजपट्टी वनगांव पंचायत वार्ड नंबर 3 निवासी सिपाही संतोष कुमार सिंह जो 609 ईएमई बटालियन से 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत नवम्बर 2022 से डायल 112 में सेवारत थे। एक बीमारी से ग्रसित होने के कारण 21 अगस्त 2025 को इनका आसमयिक देहांत हो गया। मामले को लेकर पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया मृतक अपने पिछे पत्नी नितु देवी एवं दो बच्ची आस्था कुमारी व मनीषा को बेसहारा छोड़ गए। मृतक के माता-पिता का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है। वर्तमान में यह परिवार पुरुष विहीन हो चुका है, ऐसे में दो बच्चीयों की परवरिश और शादी व्याह विधवा नितु देवी के लिए बड़ी चुनौती है।

डायल 112 में कार्यरत सेवानिवृत्त सेना के जवान एवं स्थानीय पूर्व सैनिक शोकाकुल परिजन से मिलकर मृतक के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया एवं पिड़ित परिवार को हर संभव सहयोग राहत एवं मदत करने का आश्वासन दिया। डायल 112 में कार्यरत रिटायर्ड सैनिकों द्वारा अपने निजी कोश से स्वेच्छापूर्वक धन एकत्रित कर 205000/- (दो लाख पांच हजार रुपये) का चेक आर्थिक सहयोग राशि के रूप तत्काल मृतक के विधवा नितु देवी को दिया गया। इस सहयोगात्मक प्रयास में डायल 112 संध के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चन्दन कुमार, उपाध्यक्ष धीरज सिंह यादव, रविशंकर कुमार, धनंजय चौबे, निरज कुमार सीतामढी़ जिला अध्यक्ष नवीन कुमार झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User