सीतामढ़ी :- अवैध आधार कार्ड बनाने का सेफ जोन बना सीतामढ़ी, वर्षों से चल रहा था फर्जीवाड़ा, सिस्टम के साथ दो शातिर गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाए जाने की गोरखधंधा वर्षों से चली आ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई भी करती आ रही है। बावजूद अवैध आधार कार्ड का धंधा बंद होने की नाम नहीं ले रहा है। नेपाल के तराई इलाके के प्रखंडों में चो.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- जिले में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाए जाने की गोरखधंधा वर्षों से चली आ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई भी करती आ रही है। बावजूद अवैध आधार कार्ड का धंधा बंद होने की नाम नहीं ले रहा है। नेपाल के तराई इलाके के प्रखंडों में चोरी छिपे यह धंधा खूब फलफूल रहा है। जिसके मद्देनजर फिर सीतामढ़ी शहर में अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानों को सील करने के साथ दुकानों से लैपटॉप जब्त की है, तथा दो शातिर को हिरासत में भी लिया है।
नेपाल के लोगों का बनाए जा रहे थे आधार कार्ड :-
परिहार समेत जिले के पांच प्रखंड नेपाल बॉर्डर से सटे हुए है इन प्रखंडों में कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो बिना किसी भय के नेपाली नागरिकों का भी आधार कार्ड बना देते हैं। जानकारी है कि बड़ी संख्या में नेपाली लोगों का भारतीय आधार कार्ड बनाया जा चुका है। बराबर ऐसे मामले उजागर भी होते रहते हैं। हद तो यह है कि आधार कार्ड बन जाने के बाद नेपाली नागरिक भारत की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लेते हैं। और बाद में सरकारी योजनाओं का लाभ भी लेने लगते हैं। नेपाली नागरिक का भारत में लाभ लेने का एक नहीं बल्कि कई मामले है। जिसे समय समय पर पुलिस ने भंडाफोड़ भी किया है।
फर्जी आधार का मामला :-
नगर थाने की पुलिस ने सीतामढ़ी शहर के रिंग बांध स्थित दो कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी कर पांच कंप्यूटर, बड़ी संख्या में आधार कार्ड सहित कई उपकरणों को जब्त किया है। इसके अलावा दो शातिर युवक को भी हिरासत में लिया हैं। छापामारी के पूर्व ही दुकान संचालक फरार हो गया, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी असर्फी साह की पत्नी के साथ कई महिलाओं ने थाना पर राकेश कंप्यूटर और एसके कंप्यूटर सेंटर के संचालकों की शिकायत की थी। बताया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर एक महीना पहले रुपए लेकर आजकल कर रहा है। लेकिन अभी तक आधार कार्ड बनाकर नहीं दिया है। पुलिस को माजरा समझते देर नहीं लगी और बिना मौका जमाए अपनी कार्रवाई में जुट गई।
संचालक पूर्व में भी गया था जेल :-
महिलाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों दुकान संचालक फरार हो गए थे। वरीय अधिकारी के आदेश पर पुलिस के द्वारा राकेश कंप्यूटर और एसके कंप्यूटर सेंटर से कंप्यूटर कई आधार कार्ड समेत अन्य सामानों को जब्त कर दुकान को सील कर दिया है। मालूम हो कि पूर्व में भी तत्कालीन प्रशिक्षु डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में रिंग बांध पर ही छापेमारी कर कई कंप्यूटर सेंटर से फर्जी आधार कार्ड सहित कई कागजात बरामद किया गया था। इस मामले में एक कंप्यूटर सेंटर के संचालक को जेल भेजा गया था
हुई दुकान सील :-
कुछ माह पूर्व जिले के परिहार में अवैध रूप से आधार कार्ड के निर्माण को लेकर प्रकाश मोबाइल दुकान को सील कर दिया था। साथ ही पुलिस ने दुकान से दो लैपटॉप एवं कागजात जब्त की थी। पुलिस को खबर मिली थी यहां अवैध रूप से आधार कार्ड बनाया जाता है। यहां तक कि नेपाली नागरिकों का भी आधार कार्ड बनाया जाता है। इसी खबर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की थी। इधर गत वर्ष सीतामढ़ी शहर के रिंग बांध स्थित एक साथ नौ आधार कार्ड दुकानों को पुलिस ने सील कर दिया था। इन दुकानों से पुलिस ने अवैध कार्ड के कुछ सबूत भी मिले थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0