सीतामढ़ी : महिला थाना में लापरवाही पर एसपी का एक्शन, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड, थानेदारनी पर विभागीय कार्रवाई की तलवार

चम्पारण टुडे। सीतामढ़ी सीतामढ़ी। जिला पुलिस में रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसपी अमित रंजन ने औचक निरीक्षण के तहत महिला थाना का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान महिला थाना की ओडी पदाधिकारी एएसआई रंजू कुमारी ड्यूटी से नदारद पाई गईं। एसपी ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित...........

Jun 12, 2025 - 11:50
0 4
सीतामढ़ी : महिला थाना में लापरवाही पर एसपी का एक्शन, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड, थानेदारनी पर विभागीय कार्रवाई की तलवार

चम्पारण टुडे। सीतामढ़ी
सीतामढ़ी। जिला पुलिस में रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसपी अमित रंजन ने औचक निरीक्षण के तहत महिला थाना का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान महिला थाना की ओडी पदाधिकारी एएसआई रंजू कुमारी ड्यूटी से नदारद पाई गईं। एसपी ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

वहीं थाने की प्रभारी श्वेता स्वराज भी लापरवाही की जद में आ गईं। एसपी के थाना पहुंचने की सूचना पर थानेदारनी इतनी हड़बड़ी में थीं कि वर्दी पहनना ही भूल गईं और सादे कपड़ों में ही एसपी के सामने हाजिर हो गईं। एसपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए थानेदारनी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसपी अमित रंजन ने साफ कहा है – "कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और ड्यूटी के प्रति असंवेदनशीलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।"

यह कार्रवाई जिला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गई है और पुलिसकर्मियों में खलबली मची है। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अब लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User