तुरकौलिया : 20 हजार के इनामी अपराधी अशरफ आलम को तुरकौलिया पुलिस और STF ने किया गिरफ्तार
चम्पारण टुडे। मोतिहारी तुरकौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ाबौधा गांव निवासी अशरफ आलम के रूप .......
चम्पारण टुडे। मोतिहारी
तुरकौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ाबौधा गांव निवासी अशरफ आलम के रूप में बताया गया है। इस पर 20,000 रुपये का इनाम रखा गया था। वही इस पर गयी गंभीर आरोप हैं, जिसमे वर्ष 2023 में NH-28 पर सेमरा भेला छपरा के पास बिरला कंपनी के सेल्समैन से हथियार के बल पर लैपटॉप व नकद राशि की लूट सहित अन्य कई आरोप हैं।
गिरफ्तारी कैसे हुई: गुप्त सुचना के आधार पर दबिश दी गयी और तुरकौलिया थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त छापेमारी में आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस की पुष्टि: थानाध्यक्ष ने बताया कि अशरफ आलम लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
आगे की कार्रवाई: गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ जारी है। वही इसके अन्य साथियों और लूटकांड की कड़ी को जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे अन्य कई मामलो के खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
तुरकौलिया पुलिस की सक्रियता और STF की सहभागिता से एक बड़ा इनामी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आया है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)