सीतामढ़ी :- दो सीतामढ़ी तो एक भाया सीतामढ़ी होकर दिल्ली, मुंबई के बीच चलेगी तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन

सीतामढ़ी :- हिंदुओं का महापर्व दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर रेल मंत्रालय भी सजग है। इस दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर तथा उनकी सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के रक्सौल मुंबई भाया सीतामढ़ी तथा सीतामढी - आनं.....

Sep 04, 2025 - 09:57
Updated: 10 months ago
0 1
सीतामढ़ी :- दो सीतामढ़ी तो एक भाया सीतामढ़ी होकर दिल्ली, मुंबई के बीच चलेगी तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन

सीतामढ़ी :- हिंदुओं का महापर्व दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर रेल मंत्रालय भी सजग है। इस दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर तथा उनकी सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के रक्सौल मुंबई भाया सीतामढ़ी तथा सीतामढी - आनंद बिहार दिल्ली रेलवे स्टेशन तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा रेलवे द्वारा किया गया है। बताते चले कि दो जोड़ी ऐसे स्पेशल ट्रेन है जो आनंद बिहार ट्रेमिनल दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच परिचालन करेगी, वही एक जोड़ी ऐसे भी ट्रेन है जो रक्सौल भाया सीतामढ़ी होते हुए मुंबई लोक मान्य तिलक टर्मिनल तक चलाई जाएगी।

जिनका विवरण निम्नानुसार है :-

इस दौरान गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल के परिचालन अवधि में 10 फेरे का विस्तार करते हुए अब इसे 23 सितंबर 025 से 25 नवंबर 025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी। जो रक्सौल से शाम 7:15, बैरगनिया 8:05, सीतामढ़ी 8:50, के रुकते हुए मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते मुंबई जाएगी।

वही गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल के परिचालन अवधि में 10 फेरे का विस्तार करते हुए अब इसे 25 सितंबर 025 से 27 नवंबर 025 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित होगी, जो मुंबई लोक मान्य तिलक टर्मिनल से सुबह के 07:55, कल्याण से 08:32 , मनमाड में 11:48 में रुकते हुए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी 2:55,= रुकते हुए बैरगनिया के रास्ते रक्सौल जाएगी

वही सीतामढ़ी - आनंद बिहार दिल्ली - सीतामढ़ी के बीच परिचालित होने वाली पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 04016/04015 रक्सौल - नरकटियागंज - बगहा - कप्तानगंज - गोरखपुर - लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

वही गाड़ी सं. 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 29 सितंबर 025 से 30 नवंबर ,025 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 15:30 बजे खुलकर गाजियाबाद 16:18, मुरादाबाद 17:20 में रुकते हुए गोरखपुर, सिवान, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया के रस्ते अगले दिन 15:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । 

वापसी में गाड़ी सं. 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30 सितंबर 025 से 01 दिसंबर 025 तक प्रतिदिन सीतामढ़ी से शाम 16:30 बजे खुलकर, बैरगनिया अगले दिन शाम के 18:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी

गाड़ी सं. 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 02 अक्तूबर 025 से 27 नवंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को दिल्ली से रात्रि के 23:05 बजे खुलकर गाजियाबाद 23:52, हापुड़ 00:48, मुरादाबाद 0230 में रुकते हुए गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया 9:20में रुकते हुए सीतामढ़ी अगले दिन 22:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 03 अक्टूबर 025 से 28 नवंबर 025 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात्रि के 23:55 बजे खुलकर बैरगनिया रात्रि के 12:25, रक्सौल 01:30, में रुकते हुए अगले दिन रात्रि के 23:58 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User