कुण्डवा चैनपुर : 522 लीटर नेपाली शराब बरामद, कारोबारी पर पुलिस की कड़ी नजर

चम्पारण टुडे /कुण्डवा चैनपुर /पूर्वी चम्पारण।  पूर्वी चम्पारण। जिले के कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मसौढ़ा बाजार निवासी अनिल.............

Sep 3, 2025 - 18:25
 0  88
कुण्डवा चैनपुर : 522 लीटर नेपाली शराब बरामद, कारोबारी पर पुलिस की कड़ी नजर

चम्पारण टुडे /कुण्डवा चैनपुर /पूर्वी चम्पारण। 
पूर्वी चम्पारण। जिले के कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मसौढ़ा बाजार निवासी अनिल चौधरी (पिता स्व. विनोद चौधरी) के घर पर छापेमारी की गई।

पुलिस की कार्रवाई में घर से अलग-अलग बोरों में छिपाकर रखी गई करीब 58 पेटी नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 522 लीटर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी की जा रही थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी अनिल चौधरी ने नेपाली शराब एक अन्य कारोबारी से मंगवाकर घर में भंडारण कर रखा था। बरामदगी के बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवैध धंधे में शामिल फॉरवर्ड लिंक यानी अन्य आपूर्ति करने वाले तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से शराब तस्करी का धंधा चल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0