सीतामढ़ी :- आर्थिक तंगी एवं मुश्किलों के बीच बीपीएससी परीक्षा पास कर एसडीओ बनी मेघानी आर्या

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- हौसले बुलंद हो तो कामयाबी कदम चूमती है। अपने हौसले और अपने दम पर बीपीएससी परीक्षा क्रैक कर मेघानी बनी एसडीओ, जिसको लेकर कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के अगुवाई में बच्ची के धर जाकर बच्ची के पि.....

Sep 03, 2025 - 07:33
Updated: 10 months ago
0 33
सीतामढ़ी :- आर्थिक तंगी एवं मुश्किलों के बीच बीपीएससी परीक्षा पास कर एसडीओ बनी मेघानी आर्या

-- प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया मेघानी का सम्मान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- हौसले बुलंद हो तो कामयाबी कदम चूमती है। अपने हौसले और अपने दम पर बीपीएससी परीक्षा क्रैक कर मेघानी बनी एसडीओ, जिसको लेकर कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के अगुवाई में बच्ची के धर जाकर बच्ची के पिता जड़ी बुटी दवा विक्रेता अरुण कुमार माता रंजना गुप्ता गृहिणी एवं उनके परिजनों के मौजूदगी में संगठन के तरफ से प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

 पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने संगठन के लोगों से मेघानी के परिजनों का परिचय करवाया। मेघानी ने आर्थिक तंगी के कारण प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हुए बीपीएससी परीक्षा दुसरे प्रयास में 767 रैंक के साथ पीएचईडी विभाग में एसडीओ के पद को प्राप्त किया है। अध्यक्ष ने बताया कि यह उपलब्धि काबिले तारीफ है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है । प्रतिनिधिमंडल में शामिल बेलसंड से जिला परिषद सदस्य जानकी देवी एवं उनके पति चंचल कुमार ने अंगवस्त्र भेंट करते हुए बच्ची एवं उनके परिजनों का बेलसंड की सुप्रसिद्ध जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया और कहा कि मेघानी ने विषम परिस्थितियों में अपनी लगन और मेहनत से इस सफलता को प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है इसकी उपलब्धि समस्त सीतामढ़ी जिला के बेटियों के लिए मिशाल एवं अनुकरणीय है हम सभी को मेघानी पर गर्व है यह अन्य अभिवावक एवं पढ़ाई कर रहे बच्चों एवं बच्चियों के लिए प्रेरणा है। मौके पर संगठन के कोशाध्यक्ष रामजिनिश गुप्ता, महामंत्री अशोक साह, गुड्डू कुमार , महासचिव रामजी साह, स्थानीय भाई ओम प्रकाश, भोला साह, अमरनाथ साह, शम्भु साह, मेघानी के चाचा धीरज कुमार, कौशल कुमार, सुशील कुमार, संतोष कुमार, भाई कुमार मंगलम, अनमोल, अनुराग, बहन गुनगुन, रिशु आर्या उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User