सीतामढ़ी :- रेलवे ट्रैक के पास से एक शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद की है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। हालांकि अभी उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई। बता दे कि थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव के वार्ड नंबर 3 अंतर्गत नंदवाड़ा रेल फाटक गुमती से पू......

Sep 03, 2025 - 07:21
Updated: 10 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- रेलवे ट्रैक के पास से एक शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद की है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। हालांकि अभी उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई। बता दे कि थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव के वार्ड नंबर 3 अंतर्गत नंदवाड़ा रेल फाटक गुमती से पूरब रेल ट्रैक के बगल में करीब 42 वर्षीय पुरुष का अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, अपर थानाध्यक्ष कविता कुमारी, अवर निरीक्षक बंटी कुमार अपने दलबल के साथ वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष खुद झाड़ियों में घुस कर घटना का साक्ष्य ढूंढते देखे गये। पुलिस ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की , लेकिन अबतक पहचान नहीं हो पाई। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीतामढ़ी भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User