सीतामढ़ी :- रेवासी - सीतामढ़ी के बीच जल्द होगी नई रेलखंड का निर्माण

राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- नवनिर्मित होने वाली रेलखंडो मे सीतामढ़ी - मोतिहारी रेलखंड के सीतामढ़ी - शिवहर खंड के अंतर्गत सीतामढ़ी - रेवासी के बीच नई रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर लगभग 188.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी ......

Sep 03, 2025 - 07:16
Updated: 10 months ago
0 22
सीतामढ़ी :- रेवासी - सीतामढ़ी के बीच जल्द होगी नई रेलखंड का निर्माण

-- सीतामढ़ी-शिवहर रेल लाइन निर्माण शुरू 

-- 188 करोड़ की परियोजना

-- रेवासी स्टेशन का होगा निर्मान 

राम सागर प्रसाद, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- नवनिर्मित होने वाली रेलखंडो मे सीतामढ़ी - मोतिहारी रेलखंड के सीतामढ़ी - शिवहर खंड के अंतर्गत सीतामढ़ी - रेवासी के बीच नई रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर लगभग 188.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 8 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

निर्माण कार्य के लिए तय हुई समय सीमा :-

रेलवे ने इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की है। टेंडर फाइनल होने के बाद इस रेल लाइन को 180 दिनों यानि छह महीने के अंदर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में सभी आवश्यक संरचनात्मक कार्य पूरे किए जाएंगे।

कुल लंबाई 11.7 किलोमीटर, रेवासी स्टेशन का होगा निर्माण :-

यह नई रेल लाइन लगभग 11.7 किलोमीटर लंबी होगी। इसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवासी स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा। नए स्टेशन के बनने से आसपास के ग्रामीण के बिच खुशी की लहर है! क्षेत्रों के लोगों को तैयार होने वाली उक्त रेलवे स्टेशन से आपसने उन्नत भविष्य दिख रही है! इस रेलवे स्टेशन से लोगो को यात्रा में सुविधा होगी और रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पुल और आवासीय क्वार्टर भी शामिल :-

टेंडर में न सिर्फ रेल लाइन और स्टेशन बल्कि कई बड़े पुलों का निर्माण और पुलिया भी शामिल है। इसके अलावा, रेलवे कर्मचारियों के रहने के लिए आधुनिक क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से स्वीकृत डिजाइन मंगाए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

नई रेल लाइन के साथ-साथ विद्युतीकरण का कार्य भी इस योजना में शामिल है। इससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम और पर्यावरण के अनुकूल हो सकेगा।

यात्रियों और रेलवे दोनों को होगा लाभ :-

सीतामढ़ी - शिवहर रेलखंड का यह महत्वपूर्ण हिस्सा तैयार हो जाने के बाद यात्रियों को यातायात के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। वहीं, रेलवे को भी अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी और स्थानीय विकास में अहम योगदान देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User