सुगौली : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया जीविका निधि का शुभारंभ, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: नगर के नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक आंसू पांडे, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर प्रखंड जीविका टीम ने स्वागत भाषण से की। इसके बाद लाइव वीडियो प्रसारण के जरिए प्रधानमं......

Sep 02, 2025 - 19:57
0 30
सुगौली : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया जीविका निधि का शुभारंभ, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: नगर के नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक आंसू पांडे, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर प्रखंड जीविका टीम ने स्वागत भाषण से की। इसके बाद लाइव वीडियो प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने योजना का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार राज्य में वर्तमान में संचालित 11 लाख से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 1.40 करोड़ जीविका दीदियां इस योजना से लाभान्वित होंगी।

यह पहल उनके लिए आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वावलंबन से परिवार और राज्य के विकास में उनकी भूमिका और सशक्त होगी। जीविका समूहों के जरिए महिलाएं न केवल रोजगार सृजन में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक दशा सुधारकर सामाजिक परिवर्तन की मिसाल भी कायम कर रही हैं।स्थानीय सहभागिता और उत्साह पूर्वक नंद विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश ध्यानपूर्वक सुना और योजना के प्रति खुशी व समर्थन प्रकट किया। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में शामिल जीविका समूहों की महिलाओं ने कहा कि यह योजना उनके लिए एक नई शुरुआत है। इससे उन्हें सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध होगा और वे अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को बढ़ाकर आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर पाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User