सीतामढ़ी :- ट्रेन में दो विद्यार्थियों को दूसरे गुट के विद्यार्थियों ने जमकर पीट

सीतामढ़ी :- शनिवार को दरभंगा - पाटलिपुत्र 63265 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में दो विद्यार्थियों गुट के बीच जम कर मार पीट होने की मामला सामने आने से रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड़ है। जिसके तहत रविवार को पीड़ित पक्ष के द्वारा एक प्राथमिका दर्ज कराई गई है, जिसमे डेढ़ दर्जन से ज्याद अज्ञात वि.....

Jul 27, 2025 - 20:55
Updated: 9 months ago
0 25
सीतामढ़ी :- ट्रेन में दो विद्यार्थियों को दूसरे गुट के विद्यार्थियों ने जमकर पीट

सीतामढ़ी :- शनिवार को दरभंगा - पाटलिपुत्र 63265 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में दो विद्यार्थियों गुट के बीच जम कर मार पीट होने की मामला सामने आने से रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड़ है। जिसके तहत रविवार को पीड़ित पक्ष के द्वारा एक प्राथमिका दर्ज कराई गई है, जिसमे डेढ़ दर्जन से ज्याद अज्ञात विद्यार्थियों पर मामले दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।

इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि शनिवार को दरभंगा - दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में दो दोस्त राशिद रजा खान (29) टेकटार, रेहान (27) मुहम्मदपुर निवासी बैठ अपने गंतव्य को जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही शीशे हॉल्ट स्टेशन पहुंची तभी इन दोनों विद्यार्थियों पर 16 से 20 अज्ञात लड़कों ने एक साथ टूट पड़े, और मारने लगे। ट्रेन में बैठे यात्री कुछ समझ पाते तबतक दोनों विद्यार्थियों को मारपीट कर सभी भाग निकले। रेलवे सुरक्षा बल के कमांडर श्री बैठा ने बताया कि मामले की जानकारी जैसे ही कंट्रोल से मिली तब से इस मामले की तहकीकात में जुट गया है, तथा पीड़ित दोनों विद्यार्थियों को एक साथ लेकर मामले की प्राथमिकी को लेकर दरभंगा पहुंचे है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में टिम गठित होगी तथा बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि ऐसा मामला फिर रेलखंड के किसी भी ट्रेन में न घटित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User