सीतामढ़ी :~ बोखड़का में मशीन खराब होने के कारण 20 मिनट बाधित रहा मतदान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढी(बोखड़ा) :~ थाना क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न। शाम 5 बजे तक लगभग 62% मतदान मतदान संपन्न हो गया था। प्रखंड क्षेत्र के खड़का वसंत दक्षिणी पंचायत के बूथ संख्या 312 पर दिन के 12:00 बजे 229 मतदान होने के बाद अचानक मशीन खराब हो ग.......

Nov 12, 2025 - 12:32
Updated: 8 months ago
0 6
सीतामढ़ी :~ बोखड़का में मशीन खराब होने के कारण 20 मिनट बाधित रहा मतदान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढी(बोखड़ा) :~ थाना क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न। शाम 5 बजे तक लगभग 62% मतदान मतदान संपन्न हो गया था। प्रखंड क्षेत्र के खड़का वसंत दक्षिणी पंचायत के बूथ संख्या 312 पर दिन के 12:00 बजे 229 मतदान होने के बाद अचानक मशीन खराब हो गए जहां प्रजाइडिंग अफसर प्रवीण कुमार पवन ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया और वहां से कंट्रोल रूम से सेक्टर मजिस्ट्रेट शिव शंकर पंडित द्वारा लगभग 15 मिनट काफी मशक्कत किया लेकिनमशीन ठीक नहीं कर पाए, उसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शिव शंकर पंडित द्वारा ईवीएम मशीन के एक्सपर्ट से वार्ता करते हुए वीडियो कॉलिंग के द्वारा ठीक करने का प्रयास किया लेकिन जब 15 मिनट तक उक्त मशीन को ठीक नहीं कर पाए ।

 वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार वह मशीन को बदल दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए प्रजाइडिंग अफसर प्रवीण कुमार पवन ने बताया कि अचानक तकनीकी खराबी आने को लेकर मशीन मतदान करना बंद कर दिया जिसकी सूचना के बाद बदल कर पुनः मतदान को चालू कर दिया गया। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट शिव शंकर पंडित ने बताया कि 15 से 20 मिनट के अंदर मशीन को बदल दिया गया है और मतदान चालू कर दिया गया है। किसी भी तरह की मतदाताओं को कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम को भी भेजा कर जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User