सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - शिवाहर बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के नौ सीटों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना के बाद परिणाम आ गए हैं। कैंडिडेट्स ने कहा-जनता ने विकास को चुना, खूब छुटाए पटाके-उड़ाया गुलाल। सीतामढ़ी में बिहार......

Nov 15, 2025 - 09:08
Updated: 8 months ago
0 2
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - शिवाहर बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के नौ सीटों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित

-- सीतामढ़ी-शिवहर की 9 सीटों पर एनडीए का कब्जा 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना के बाद परिणाम आ गए हैं। कैंडिडेट्स ने कहा-जनता ने विकास को चुना, खूब छुटाए पटाके-उड़ाया गुलाल। सीतामढ़ी में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे की मतगणना के बाद परिणाम आ गए हैं। उसके तहत बाजपट्टी से रालोमो प्रत्याशी रामेश्वर कुमार महतो 4322 वोटों से जीते।

सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू भाजपा प्रत्याशी 5,562 वोटो से जीते। परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी जीत की हैट्रिक लगाई है वो 16995 मतों से जीती हैं। शिवहर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता 30160 वोटो से जीतीं।

बथनाहा विधानसभा से अनिल कुमार भाजपा प्रत्याशी करीब 41635 मत से जीते। बेलसंड विधानसभा से अमित कुमार रानू लोजपा प्रत्याशी 23048 मतों से जीते।

सुरसंड से जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर नागेंद्र राउत 23667 वोट से जीते। भाजपा प्रत्याशी रीगा विधानसभा बैद्यनाथ प्रसाद 33907 वोट से जीते। रुन्नीसैदपुर जदयू प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा 19737 वोट से जीते।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, इन मशीनों को सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोसाईपुर, डुमरा स्थित पोल्ड इवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केंद्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में पूरी की गई। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई!

सीतामढ़ी जिले की 8 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 85 प्रत्याशी चुनावी मैदान थे। सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक सिस्टम में सीलबंद किया गया था। स्ट्रॉन्ग रूम को आयोग के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षित किया गया था।

तीन लेयर सुरक्षा घेरा लागू किया गया :-

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी थी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, यहां 3 लेयर सुरक्षा घेरा लागू किया गया था। अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी पारा मिलिट्री फोर्स को सौंपी गई थी, जहाँ कम से कम एक प्लटून फ़ोर्स तैनात की गई थी।

24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए थे :-

24 घंटे निगरानी के लिए उक्त स्थल पर सीसीटीवी लगाए गए थे, जिनकी लाइव फीड की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। मॉक पोल के दौरान खराब पाई गई या अप्रयुक्त एवीम और विविपाट मशीनों को एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम में निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों के तहत सुरक्षित रखा गया था।

सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया था कि वे अपने प्रतिनिधियों को स्ट्रॉन्ग रूम की बाहरी निगरानी के लिए नियुक्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों के लिए सीसीटीवी डिस्प्ले की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।

आज मतगनना पर अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केंद्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम को वीडियोग्राफी के बीच खोला गया। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User