रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण/रामगढ़वा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में की.....

Nov 15, 2025 - 19:29
Updated: 8 months ago
0 7
रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण/रामगढ़वा।
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में देशी शराब और उसे बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान मोहल्ला निवासी दिनेश महतो, पिता स्वर्गीय बर्दी महतो के घर से 20 लीटर देशी शराब, निर्माण में उपयोग होने वाला गैस सिलेंडर, चूल्हा, भट्ठी समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस विशेष अभियान में थाना एएसआई सुमित कुमार, सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User